फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women of Jhirkoti were enraged by the damage to the walkway

पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से भड़की झिरकोटी की महिलाएं

Tue, 08 Sep 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Women of Jhirkoti were enraged by the damage to the walkway
चटवापीपल में अधिकारियों से गांव का पैदल रास्ता बनाने की मांग करते लोग। - फोटो : KARNPRYAG
बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान गांवों का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने पर चटवापीपल में महिलाओं ने हाईवे पर सांकेतिक धरना दिया। नाराज महिलाओं ने कहा कि कार्यदायी संस्था की ओर से हाईवे निर्माण के दौरान उनके गांवों को जाने वाले रास्तों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एनएच ने तत्काल गांवों के लिए अस्थायी पैदल रास्ता तैयार करवा दिया जबकि स्थायी मार्ग बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को झिरकोटी गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, प्रधान भुवना देवी, चंद्रकला देवी, महेंद्र सिंह, बदरी सिंह, रोजश भंडारी, पवन सिंह सुबह नौ बजे बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल पहुंचे और सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कार्यदायी कार्यदायी संस्था एनएच से गांवों के पैदल रास्ते बनाने की मांग की। महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के दौरान सिरण, झिरकोटी, चटवापीपल आदि गांवों के पैदल रास्तों को तोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। लोगों की मांग को देखते हुए एनएच के अधिकारियों ने तत्काल जेसीबी मौके पर भेजे और अस्थायी वैकल्पिक रास्ता बनवा दिया। उन्होंने जल्द पक्के रास्ते के निर्माण का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही एनएच ने पक्के रास्ते का निर्माण नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed