फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   women fall in river, death.

पैर फिसलने से गदेरे में गिरी वृद्धा, मौत

Fri, 24 Jun 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 24 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन

मंडल घाटी की ग्राम पंचायत ग्वाड़ में शुक्रवार को गदेरे में गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ग्वाड गांव निवासी बाग सिंह की पत्नी विमला देवी (65 वर्ष) अपने घर से सकलेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के लिये जा रही थी। इसी दौरान पैदल मार्ग पर वीर गंगा गदेरे को पार करते हुए अचानक पैर फिसलने से वह गदेरे में जा गिरी और सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद राजस्व पुलिस व थाना गोपेश्वर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को गदेरे से निकाला। थानाध्यक्ष कविंद्र दीक्षित ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उपजिलाधिकारी अनिल चनियाल ने बताया कि महिला के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिए जाने के लिये पत्र भेजा जा रहा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed