फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women extinguished forest fire in Urgam valley

उर्गम घाटी में बेकाबू हुई आग, महिलाओं ने बुझाई

Thu, 31 Dec 2020 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Women extinguished forest fire in Urgam valley
उर्गम घाटी के जंगलों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी और धीरे-धीरे आग पिलखी और भेंटा गांव के समीप तक पहुंच गई। गांव के समीप तक आग देख महिलाएं हरी झाड़ियों की टहनियां लेकर मौके पर पहुंचीं और जंगल की आग बुझा दी।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि उर्गम घाटी में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग भड़क उठी। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि पिलखी और भेंटा गांव के समीप तक पहुंच गई। यह देख गांव की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और हरी झाड़ियों की टहनियां लेकर आग बुझाने में जुट गईं। कुछ ही देर में महिलाओं ने जंगल की आग बुझा दी। वहीं, पीपलकोटी के समीप नौरख और जैसाल गांव के जंगलों में पिछले तीन दिनों से आग धधक रही है। आग चट्टानी भाग पर लगी होने के कारण वन विभाग के कर्मी आग नहीं बुझा पा रहे हैं। इधर, अलकनंदा वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश दुबे का कहना है कि बारिश न होने के कारण जंगलों में आग तेजी से फैल रही है। आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed