{"_id":"ae4a31232f47862b0f39f9734b4b0b27","slug":"women-drown-in-rever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" संदिग्ध परिस्थितियों में महिला नदी में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला नदी में डूबी
ब्यूरो/अमर उजाला, घाट
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
फरखेत गांव में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में नंदाकिनी नदी में डूब गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम नदी के दोनों तटों पर उसकी खोज में जुट गई है। देर शाम तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
फरखेत गांव निवासी कमल सिंह परिवार के साथ देहरादून में रहते हैं। चार दिन पूर्व कमल सिंह की पत्नी बिंदेश्वरी देवी किसी काम से अकेले गांव पहुंची थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बिंदेश्वरी नदी तट पर गई, लेकिन एक घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो बिंदेश्वरी देवी के भवन पर किराए पर रह रहे लोगों ने उसकी खोज शुरू की। इस दौरान घर के समीप नंदाकिनी नदी के तट पर उसकी चप्पल बाल्टी मिली।
विज्ञापन
जब नदी तट पर उसकी खोजबीन शुरू की तो 150 मीटर दूर बिंदेश्वरी की साड़ी नदी में तैरती मिली। इसके बाद किराएदारों ने घटना की सूचना पुलिस चौकी घाट को दी। पुलिस ने घटना की सूचना निचले क्षेत्रों के थाना और चौकियों को दी और उसकी खोज शुरू कर दी।
पुलिस चौकी घाट के प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम नंदाकिनी नदी के दोनों तटों पर खोज कर रही है। महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।