फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women demonstrated against alcohol

शराब के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 Nov 2019 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated against alcohol
सिमली गांव में शराब की बिक्री के विरोध में महिलाओं ने सिमली बाजार में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में लगातार शराब की बिक्री होने से बाजार आना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने अवैध शराब के कारोबारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सिमली बाजार में लगातार शराब की बिक्री होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। करीब पांच बजे सैकड़ों महिलाएं सिमली बाजार में एकत्रित हुईं और जुलूस निकालकर पैट्रोल पंप से औद्योगिक परिक्षेत्र तक प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि कई बार पुलिस, पटवारी और आबकारी विभाग के कर्मचारियों से शिकायत के बाद भी शराब की बिक्री करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिमली बाजार में शराबियों के कारण स्कूली बच्चों और महिलाओं का बाजार आना दूभर हो गया है। बाजार में शराबियों के हुड़दंग से झगड़ा होता है। महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब के कारोबारी सिमली बाजार में खुलेआम शराब बेच रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सिमली की ग्राम प्रधान पीतांबरी देवी, पूर्व प्रधान सतेश्वरी देवी व बीना देवी, विजया देवी, बसंती देवी और पूनम सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कर्णप्रयाग थाने के एसएचओ गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सिमली बाजार में अवैध शराब बेचने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आबकारी निरीक्षक रविंद्र डिमरी ने कहा कि जल्द छापेमारी कार्रवाई कर अवैध शराब बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed