{"_id":"702e74defe987ee528c93be42bace28b","slug":"women-dead-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़क ने ली महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़क ने ली महिला की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण।
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्यूणी मल्ली गांव की एक महिला घास काटते हुए पहाड़ी से गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन स्यूणी मल्ली मोटर मार्ग के न बनने के कारण उसे अन्य लंबे रास्ते से ले जाया गया और समय पर इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्यूणी मल्ली गांव की 52 वर्षीय राजमती देवी (पत्नी शिव सिंह) मंगलवार सुबह गांव से दो किमी दूर जंगल घास लेने गई थी। इस दौरान महिला पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से पहले उसे गांव और फिर चार किमी दूर पैदल सड़क तक लाया गया। करीब चार घंटे बाद सीएचसी पहुंची महिला की हालात खराब होने पर महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीएचसी से दो किमी दूर ले जाने पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान खीम सिंह ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया था, जिसमें राजमती भी शामिल थी।
कहा सड़क न होने के कारण घायल को अस्पताल पहुंचाने में अधिक समय लग गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। यदि सड़क बन जाती तो समय पर उसका इलाज हो जाता।