{"_id":"6a9021fd3b0c6132ad0fe3cf","slug":"women-celebrated-raksha-bandhan-with-itbp-personnel-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120552-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन
Thu, 27 Aug 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ज्योतिर्मठ। रक्षाबंधन पर्व पर एकल अभियान की बहनों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ आईटीबीपी कैंप सुनील में रक्षाबंधन मनाया। महिलाओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कैंप में मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस मौके पर संभाग महिला प्रमुख दया पांडा, रश्मि नेगी, नीरजा पंवार, अमीषा, अतुल शाह, देवेंद्र सिंह नेगी, आईटीबीपी के इंस्पेक्टर चिरंजीव, इंस्पेक्टर मोहन सिंह, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे। संवाद
बाजारों में बढ़ी रौनक
कर्णप्रयाग। रक्षाबंधन पर्व के लिए दुकानें सज गईं। दुकानों में सुबह से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। दुकानों में चांदी, रेश्म, खिलौने आदि की राखियां जमकर बिकी। व्यापारी नवीन डिमरी, अशोक अरोड़ा, आशीष डिमरी, विक्रम पंवार आदि ने बताया कि त्योहार को लेकर व्यापार बढ़ा है। वहीं राखी के लिए अलग-अलग शहरों में बसे लोग भी अपने घरों को पहुंचे। इससे वाहनों की जमकर भीड़ रही। संवाद