फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women became vocal against encroachment on Van Panchayat and government land

Chamoli News: वन पंचायत और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ मुखर हुईं महिलाएं

Fri, 15 Mar 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 15 Mar 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
Women became vocal against encroachment on Van Panchayat and government land
गोपेश्वर के जीरो बैंड के समीप अतिक्रमण हटानें को पंहुची महिलाएं। संवाद
फोटो
विज्ञापन

राजस्व टीम के साथ पहुंचीं घिंघराण रोड, चिह्नित किया अतिक्रमण
-गोपेश्वर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर में वन पंचायत समेत विभिन्न जगहों पर हो रहे अतिक्रमण के विरोध में मातृशक्ति मुखर हो गई। शुक्रवार को घिंघराण रोड पर राजस्व टीम के साथ पहुंचीं महिलाओं ने अतिक्रमण चिह्नित कर इसे ध्वस्त कराने की मांग उठाई। कहा कि वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण के कारण चारपत्ती की भी समस्या होने लगी है।
शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे वन सरपंच मनोरमा तिवारी के नेतृत्व में महिलाएं राजस्व उपनिरीक्षक को साथ लेकर बाईपास मार्ग और घिंघराण रोड पर पहुंचीं और अतिक्रमण दिखाया। महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला सेमवाल ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अतिक्रमण ध्वस्त नहीं किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर सरकारी भूमि पर पक्के निर्माण किए जा रहे हैं लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। मनोरमा तिवारी ने कहा कि नगर में कई जगहों पर वन पंंचायत की भूमि पर भी अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने गोपेश्वर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की मांग उठाई। कहा गया कि यदि जल्द अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट, आशा देवी, कुंती चौहान, आनंदी देवी, विजया बिष्ट, मधु बिष्ट, राजमती, मुन्नी, गुड्डी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोट
यदि वन पंचायत व राजस्व भूमि पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं ने कुछ जगहों पर अतिक्रमण के बारे में बताया है। राजस्व उपनिरीक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आरके पांडेय, एसडीएम, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed