{"_id":"65d4942a09343f01420c20e8","slug":"will-stay-away-from-government-programs-until-road-improvement-is-done-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-104649-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जब तक सड़क सुधारीकरण नहीं होगा सरकारी कार्यक्रमों से रहेंगे दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जब तक सड़क सुधारीकरण नहीं होगा सरकारी कार्यक्रमों से रहेंगे दूर
Tue, 20 Feb 2024 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देने पंहुचे खैनुरी गांव के ग्रामीण। संवाद
फोटो
बेरुखी से आहत खैनुरी के ग्रामीणों ने स्थगित किया आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली। डेढ़ महीने से धरना देने के बाद भी चमोली-खैनुरी सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं होने से आहत खैनुरी के ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि जब तक सड़क सुधारीकरण का काम शुरू नहीं हो जाता वे किसी भी सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
दो बार क्रमिक अनशन करने के बाद भी अपर चमोली-खैनुरी सड़क सुधारीकरण की मांग पर शासन-प्रशासन स्तर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। 47 दिनों तक धरना देने के बाद ग्रामीण मंगलवार को जिलाधिकारी से मिले और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती वे किसी भी सरकारी गतिविधि में प्रतिभाग नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों में महिला मंगल दल अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, रविंद्र, लखपत सिंह और सोबत सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। संवाद