फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will examine first, then payment

पहले होगी जांच, फिर होगा भुगतान

Fri, 17 Jun 2016 06:16 PM IST
अमर उजाला/कर्णप्रयाग।
अमर उजाला/कर्णप्रयाग। Updated Fri, 17 Jun 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने मोटर मार्गों के सुधार के नाम पर घटिया काम होने पर ठेकेदारों का भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। ब्लाक सभागार में हुई बैठक में डा. मैखुरी ने काम में लापरवाही के बाबत पूछने पर अधिकारियों ने ठेकेदारों की ओर से नियमानुसार काम न करने की बात कही। बैठक में कर्णप्रयाग और गैरसैंण के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं शीघ्र दुरुस्त करने को भी कहा गया।

विज्ञापन


शुुक्रवार को हुई बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष डा. मैखुरी ने एशियन डेवलेपमेंट बैंक (आपदा) डिवीजन से कर्णप्रयाग-नैनीसैंण, गौचर-सिदोली सहित नौटी-पैठाणी मार्ग पर हो रहे निर्माण में खराब गुणवत्ता की शिकायत आ रही है। सभी सड़कों पर हालिया डामर उखड़ गया है, जबकि पुस्ते दरकने लगे हैं। सड़कों पर नालियों और स्क्रबर का निर्माण भी सही तरीके से नहीं किया गया है।  डा. मैखुरी ने डीएम विनोद कुमार सुमन को संबधित सड़कों की जांच होने तक ठेकेदारों  का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। वहीं कर्णप्रयाग के लिए बन रही लिफ्ट पंपिंग पेयजल योजना की लेटलतीफी पर ठेकेदार और कंसलटेंट का भुगतान भी रोकने के निर्देश जारी किए। बैठक में डीएम विनोद कुमार सुमन, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, प्रमुख राधा देवी और सुमति बिष्ट, बीडीओ डीडी उनियाल, ईश्वरी मैखुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


आपदा प्रभावित इलाकों को दुरुस्त हों व्यवस्थाएं
 कर्णप्रयाग। डा. मैखुरी ने नगर के आईटीआई वार्ड, बरतोली, सिमली, पुनगांव, किरसाल,  बिसौंणा, गाजियाबाद, चौरसैंण आदि गांवों में हुए आपदा से नुकसान की सर्वे  और मूलभूत सुविधाओं को जल्द बहाल करने लिए कहा। उन्होंने कर्णप्रयाग और गैरसैंण में प्रस्तावित सड़कों की रिपोर्ट भी अधिकारियों से तलब की। वन विभाग के अधिकारियों से वन अधिनियम की आपत्तियों को जल्द निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जनता हमारी वेबसाइट करेगी हेंग
बैठक में डिप्टी स्पीकर ने वन विभाग के अधिकारियों से पूछा कि आपत्तियों के निस्तारण में समय लगने के कारण पूछे तो अफसर बोले की विभाग की वेबसाइट अक्सर हेंग हो रही है। इस पर डिप्टी स्पीकर डा. मैखुरी ने कहा कि अफसरों की कार्यप्रणाली नहीं सुधरी तो जनता उनकी (नेताओं) की वेबसाइट हेंग कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed