{"_id":"6ac8c5f7d24809e1210d2f90","slug":"widening-work-on-the-gangotri-highway-from-badethi-to-tekhla-will-begin-by-the-end-of-november-karnpryag-news-c-54-1-uki1010-122679-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बड़ेथी से तेखला तक गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण कार्य नवम्बर अंत तक होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बड़ेथी से तेखला तक गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण कार्य नवम्बर अंत तक होगा शुरू
Fri, 09 Oct 2026 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
उत्तरकाशी। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत उत्तरकाशी से गंगोत्री तक हाईवे चौड़ीकरण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। सीमा सड़क संगठन ने पैकेज संख्या पांच के तहत बड़ेथी से तेखला तक के पांच किमी हिस्से में चौड़ीकरण कार्य नवम्बर के अंत तक शुरू करने का दावा किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। परियोजना के लिए करीब 54 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उत्तरकाशी से गंगोत्री तक हाईवे चौड़ीकरण का काम लंबे समय से अटका है। इस दौरान बीआरओ को वन भूमि से संबंधित औपचारिकताओं और प्रतिकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय लगा, अब मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद सड़क परियोजना के आगे बढ़ने की उम्मीद है। यात्रा सीजन समाप्त होने के बाद बीआरओ पैकेज संख्या पांच में बड़ेथी से तेखला के बीच चौड़ीकरण कार्य शुरू करने की तैयारी में है। बीआरओ कमांडर राजकिशोर ने बताया कि मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद भारत कंस्ट्रक्शन के माध्यम से नवम्बर के अंत तक निर्माण शुरू कराया जाएगा।
भैरोंघाटी तक चौड़ीकरण की योजना पांच पैकेजों में है विभाजित
उत्तरकाशी से गंगोत्री मार्ग पर भैरोंघाटी तक चौड़ीकरण की योजना पांच पैकेजों में विभाजित है। इनमें भैरोंघाटी–झाला, झाला से गंगनानी क्षेत्र, गंगनानी–हीना, हीना–तेखला बाईपास और तेखला–बड़ेथी क्षेत्र के हिस्से शामिल हैं। पांचवें पैकेज में काम शुरू कराने के बाद शेष पैकेजों में भी चरणबद्ध तरीके से चौड़ीकरण की तैयारी है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बाकी बचे पैकेज संख्या एक से चार तक भी चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।