फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Will arrange hot water for the passengers in Badrinath

Chamoli News: बदरीनाथ में यात्रियों के लिए करेंगे गर्म पानी की व्यवस्था

Fri, 05 May 2023 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Will arrange hot water for the passengers in Badrinath
बदरीनाथ धाम में आने वाले यात्रियों के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से गर्म पानी की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है जो जल्द पूरी हो जाएगी। साथ ही धाम में फोटोग्राफी कार्य करने वाले फोटोग्राफरों को नगर पंचायत की ओर से पहचानपत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी कार्यालय में यात्रा मजिस्ट्रेट केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में यात्रा से जुड़े विभागों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि यात्रियों के लिए एक निश्चित प्वाइंट पर अधिकाधिक शू-स्टैंड जल्द से जल्द तैयार किए जाएं। यात्रा मजिस्ट्रेट ने यात्रियों के लिए पर्याप्त शौचालय, ड्रेनेज सिस्टम और स्वच्छता को बेहतर करने के लिए मंदिर समिति और नगर पंचायत को निर्देशित किया। बैठक के बाद यात्रा मजिस्ट्रेट ने दर्शन लाइन मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, बीकेटीसी के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़, पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, वरिष्ठ उप निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, अवर अभियंता गिरीश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




युवा साइकिल से यात्रा कर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी क्षेत्र में पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संदेश देने और लोगों को जागरूक करने के लिए तीन युवा देहरादून से बदरीनाथ साइकिल से पहुंचे हैं। देहरादून से तीन युवक सागर खत्री, अनुज बिष्ट और नौसेना में कार्यरत देव चौधरी 27 अप्रैल को साइकिल से यात्रा पर निकले। युवाओं ने बताया कि वे पहले केदारनाथ गए और वहां से बदरीनाथ आए हैं। साइकिल से यात्रा करने का उद्देश्य लोगों को संदेश देना है कि कम से कम वाहनों का प्रयोग कर यात्रा की जाए। इससे पर्यावरण को इससे कोई नुकसान नहीं होता है। बदरीनाथ पहुंचे युवाओं का मंदिर के अधिकारी राजेंद्र चौहान ने तुलसी माला और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। युवाओं को भगवान बदरीनाथ का प्रसाद भी भेंट किया गया। इस दौरान वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सेमवाल, विवेक थपलियाल, पवन डिमरी, डाॅ. हरीश गौड़ और अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed