{"_id":"626ffb17d287be1d9d75d2d4","slug":"welcome-to-player-karnpryag-news-drn4106420107","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ी का किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गौचर खेल मैदान में खेले जा रहे जिला क्रिकेट लीग के पहले पूल में पवन कठैत ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया है।
लक्ष्मी नारायण क्रिकेट एसोसिएशन नारायणबगड़ के सीनियर वर्ग के आल राउंडर खिलाड़ी पवन कठैत का यहां नारायणबगड़ पहुंचने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। पवन ने अपने पूल के लीग मैचों में दो अर्द्धशतक बनाकर सर्वाधिक रन बनाए और आठ विकेट लेने के साथ ही क्षेत्ररक्षण में भी उप कप्तान के रूप में कमाल दिखाया। ब्लाक प्रभारी भरत सिंह नेगी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण क्रिकेट एसोसिएशन के सभी खिलाड़ियों ने अपने पूल के लीग मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दलीप सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही यहां पर एसोसिएशन का कार्यकाल खोला जा रहा है, जिससे नव प्रवेशी खिलाड़ियों को संपर्क करने में सहूलियत होगी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बुटोला, विक्की, प्रियांशु नेगी, टीम कप्तान मनोहर सिंह, विपिन सिंह, उमेश परिहार, गोविंद, राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।