फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water is not being supplied through tankers, slogans raised against Jal Sansthan

Chamoli News: टैंकरों से नहीं मिल रहा पूरा पानी, जल संस्थान के विरोध में की नारेबाजी

Sat, 14 Jun 2025 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 14 Jun 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Water is not being supplied through tankers, slogans raised against Jal Sansthan
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण में कई जगहों पर लंबे समय से बनी है पेयजल किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। नगर पंचायत के कई जगहों पर लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। जल संस्थान लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी मुहैया नहीं करा पा रहे है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। शनिवार को पानी की पर्याप्त आपूर्ति न हो पाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने पंचायत के टैंकर से विभिन्न स्थानों पर पानी पहुंचाया। पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने जल संस्थान के विरोध में नारेबाजी करते हुए नियमित पानी की आपूर्ति की मांग की।

नगर पंचायत के अंतर्गत श्री गुरुराम राय कॉलोनी, कोलियाणा बैंड, सीमा सदन कॉलोनी, सैंजी, रिखोली आदि स्थानों पर पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उषा बिष्ट, पार्वती देवी, बलवंत सिंह, मन्ना देवी आदि ने कहा कि जल संस्थान की ओर से लाखों की लागत से कुछ समय पहले पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। मगर आए दिन पेयजल लाइन में खराबी आने के कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की ओर से बनाई गई योजना पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ हैै। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता अभिषेक कपटियाल ने बताया कि सिलकोट गैरसैंण पेयजल योजना जागड़ी गांव के पास चोक हो गई है। इसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed