फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water Institute cut 60 drinking water connections

जल संस्थान ने काटे 60 पेयजल कनेक्शन

Mon, 09 Mar 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Water Institute cut 60 drinking water connections
कई सालों से पानी का बिल जमा न करने पर जल संस्थान की ओर से बड़े बकाएदारों के पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। संस्थान की ओर से अभी तक 60 पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

एक साल से बिल जमा न करने पर जोशीमठ में सिंचाई और ऊर्जा निगम की कालोनियों में बीस कनेक्शन काट दिए गए हैं। संस्थान ने 118 बड़े बकाएदारों की राजस्व वसूली की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। संस्थान का उपभोक्ताओं पर एक करोड़ 74 लाख का बकाया है। जोशीमठ, घाट, चमोली और गोपेश्वर में 246 विभागों पर 65 लाख 32 हजार का बकाया है, जबकि गैर सरकारी में 885 बकाएदार हैं, जिन पर पेयजल बिल का एक करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि जोशीमठ से पेयजल कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू की गई है। अभी तक 60 कनेक्शन काट दिए गए हैं, इनमें बीस कनेक्शन सिंचाई और ऊर्जा निगम की सरकारी कालोनियों के हैं। ईई ने कहा कि बिल जमा न करने वाले बड़े बकाएदारों के कनेक्शन मौके पर ही काटे जा रहे हैं, जबकि बिल की वसूली के लिए आरसी काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed