{"_id":"67c438ab4340c6ab2009e610","slug":"walking-path-of-ghatoda-village-damaged-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-112931-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घतोड़ा गांव का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घतोड़ा गांव का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
Sun, 02 Mar 2025 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 02 Mar 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के दूरस्थ गांव घतोड़ा के पैदल रास्ते लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत और गौतम मिंगवाल आदि ने बताया कि पूर्व में लोनिवि की ओर से मार्ग का निर्माण किया गया था लेकिन इस दौरान गांव को जाने वाला पौराणिक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जानजोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ती है। उन्होंने कहा यदि जल्द पैदल मार्ग का निर्माण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं लोनिवि कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता दिनेश गिरीराज ने बताया कि बजट के अभाव में घतोड़ा गांव के पैदल मार्ग की मरम्मत नहीं हो पा रही है। संवाद