फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vishnugad water project work started after consent

सहमति के बाद विष्णुगाड जल परियोजना का काम शुरू

Thu, 18 Jun 2020 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Vishnugad water project work started after consent
ग्रामीणों, एनटीपीसी और तहसील प्रशासन के बीच बनी सहमति के बाद तपोवन विष्णुगाड़ की 520 मेगावाट वाली जल विद्युत परियोजना का काम शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

सेलंग के ग्रामीण झड़कुल-सेलंग मोटर मार्ग के सुधारीकरण की और बिना कारण एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था फिटवेल कंपनी से हटाए गए गांव के तीन युवकों को बिना शर्त वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलित थे। ग्रामीणों ने 16 जून को कंपनी का काम बंद करवा दिया था। बृहस्पतिवार को जोशीमठ तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल की उपस्थिति में सेलंग के ग्रामीणों और एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें कंपनी ने सड़क निर्माण के लिए 15 दिन में स्टीमेट बनाने की बात कही। साथ ही कंपनी से हटाए श्रमिकों को भी बहाल कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस दौरान एनटीपीसी से सुखपाल पंवार, ऐके घिल्डियाल, अलोक कुमार और सेलंग के ग्राम प्रधान अंजू देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष लाल, कल्पेश्वर भंडारी, आशा देवी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed