फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Viral video of ziplining accident is fake

Chamoli News: जिपलाइनिंग हादसे का वायरल वीडियो फर्जी

Mon, 08 Jun 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 08 Jun 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Viral video of ziplining accident is fake
कर्णप्रयाग। सोशल मीडिया में नगर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एडवेंचर के दौरान जिपलाइनिंग करते हुए रस्सी टूटने से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रही है। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और जांच की। जांच में वीडियो भ्रामक, असत्य और एआई की ओर से बनाया गया मिला। एसएसआई संजय नेगी ने बताया कि भ्रामक एवं फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। अफवाह फैलाने, गलत सूचना प्रसारित करने एवं जनमानस को गुमराह करने वालों के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी वीडियो, फोटो अथवा समाचार को सत्यापित किए बिना साझा न करने की अपील की। कहा कि किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक सामग्री की सूचना तत्काल चमोली पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed