फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vinod Fonia will contest from Badrinath.

बदरीनाथ सीट से मैदान में होंगे विनोद फोनिया!

Tue, 09 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Tue, 09 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vinod  Fonia will contest from Badrinath.
गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व काबीना मंत्री केदार सिंह फोनिया व उनके बेटे विनोद फोनिया। - फोटो : Amar Ujala

पूर्व काबीना मंत्री केदार सिंह फोनिया के बेटे एवं पूर्व आईएफएस विनोद फोनिया ने बदरीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि ‘मौका मिला तो तन-मन से जनता की सेवा में लग जाऊंगा’।

विज्ञापन


विनोद फोनिया के भारतीय विदेश सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद से ही राजनीति में आने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में गरम हैं। उनको अब पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। मंगलवार को यहां लोनिवि के निरीक्षण भवन में विनोद फोनिया पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनावों में दावेदारी पर उन्होंने स्पष्ट तो नहीं कहा, लेकिन संकेतों में बता दिया कि वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनादेश हुआ तो वह सामाजिक जीवन में जन सेवा करना चाहेंगे। पूर्व काबीना मंत्री केदार सिंह फोनिया ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी की जीते के लिए वह वरिष्ठ कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करेंगे, लेकिन पार्टी को योग्य और जिताऊ प्रत्याशी को ही चुनाव मैदान में उतारना चाहिए, ताकि राज्य में भाजपा की वापसी हो सके। जब विनोद फोनिया की दावेदारी पर उनसे सवाल किया गया तो उनका कहना था कि विचारधारा से जुड़ना प्रत्येक व्यक्ति की निजी राय है, लिहाजा इस विषय में अंतिम निर्णय उन्हें स्वयं लेना होगा।

आप ने की थी प्रत्याशी बनाने की पेशकश
गोपेश्वर।
मंगलवार को पूर्व काबीना मंत्री केदार सिंह फोनिया अपने बेटे विनोद फोनिया के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि आप की ओर से विनोद फोनिया को बदरीनाथ विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की पेशकश की गई थी। जबकि उक्रांद की ओर से पूर्व में ही विनोद फोनिया को प्रत्याशी के रुप में घोषित करने की खबरें सामने आई थी। ब्यूरो



पूर्व विधायक केदार सिंह फोनिया का व्यक्तित्व ईमानदार छवि का रहा है। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है। उनके बेटे विनोद फोनिया यदि पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत है। वे बदरीनाथ सीट पर यदि दावेदारी करते हैं तो पार्टी फोरम में इस संबंध में चर्चा कर विचार किया जा सकता है।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed