{"_id":"66c8981666e5dec9df0a5607","slug":"vinayakdhar-kasbinagar-road-will-be-constructed-soon-cm-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-108352-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनायकधार-कस्बीनगर मार्ग का जल्द होगा निर्माण : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनायकधार-कस्बीनगर मार्ग का जल्द होगा निर्माण : सीएम
Fri, 23 Aug 2024 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कौथिग में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। माईथान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कौथिग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि माईथान का कौथिग गढ़-कुमाऊं की साझा संस्कृति का प्रतीक है। इस दौरान सीएम ने थराली विधानसभा और कर्णप्रयाग विधानसभा को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित सड़क विनायकधार-कस्बीनगर का जल्द निर्माण करने और मालकोट में पुल निर्माण समेत कई घोषणाएं कीं।
शुक्रवार शाम को माईथान पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकर्ताओं और मेला समिति ने स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि माईथान मां-भगवती का पवित्र स्थान है यहां होने वाला मेला हमारी संस्कृति का प्रमुख मेला है। कहा कि सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मातृशक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन रही है। स्वयं सहायता समूह से महिलाएं विश्वस्तरीय उत्पाद बना रही हैं। इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश लखेड़ा, मेला समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
माईथान के लिए ये की घोषणाएं
- माईथान क्षेत्र के मंगल दलों को 25-25 हजार की धनराशि दी जाएगी।
- रामगंगा नदी में आवश्यक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।
- मालकोट में पुल या बैलीब्रिज बनाया जाएगा।
- माईथान में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलेगी।
- शिशु मंदिर को सीएसआर के माध्यम से धनराशि उपलब्ध की जाएगी।
- विनायकधार-कस्बीनगर मार्ग का जल्द होगा निर्माण।