फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers will not give land for Devsari project

देवसारी परियोजना के लिए भूमि नहीं देंगे ग्रामीण

Mon, 18 Nov 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers will not give land for Devsari project
देवसारी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित पिंडर के 16 गांवों के लोगों ने बिना सहमति के ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण किए जाने का विरोध किया। पूर्णा के ग्रामीणों और देवसारी-सोड़िग संघर्ष समिति ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा और मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना के तहत 491 परिवार प्रभावित होंगे। सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से तहसील के माध्यम से परियोजना के प्रभावितों की बैंक खाता संख्या और आधार कार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

सतलुज जल विद्युत निगम की ओर से पिंडर नदी पर 252 मेगावाट की परियोजना प्रस्तावित है। परियोजना से सरकोट, सोड़िंग, मोड़ा चकपदमल्ला, पदमल्ला, तलौर, ईच्छोली, सेलखेला, कैल, देवसारी, पूर्णा, थराली, चेपड़ू, पैनगढ, गड़कोट, साहूगांव, सोनाला गांव के 491 परिवार प्रभावित होंगे। इनमें से 26 परिवार ऐसे हैं जिनकी भूमि और मकान दोनों जाएंगे और 465 वे हैं जिनकी सिर्फ भूमि जाएगी। इन दिनों प्रभावितों की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। सतलुज की ओर से तहसील प्रशासन के माध्यम से प्रभावितों की बैंक खाता संख्या और आधार कार्ड मांगा गया है। पूर्णा के ग्राम प्रधान मनोज कुमार, देवसारी-सोड़िग संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप कठैत, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, हरेंद्र बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, कुंदन परिहार, नंदन सिंह, चंदन कठैत, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, मुन्ना कठैत, गोविंद सिंह आदि ने डीएम को दिए ज्ञापन में जबरन भूमि अधिग्रहण करने का विरोध किया। प्रभावितों ने आरोप लगाया कि सतलुज निगम की ओर से लगातार लोगों को गुमराह किया जा रहा है। प्रभावितों की सहमति लिए बिना जबरन भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है, जिससे प्रभावितों में रोष है। तहसीलदार एसएस रांगड़ से बताया कि सतलुज निगम की ओर से देवसारी जल विद्युत परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि के मुआवजे के लिए प्रभावितों के आधार व बैंक खाता नंबर मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed