फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers protest for road construction

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

Tue, 02 Nov 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for road construction
भेटा वार्ड तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर थराली तहसील में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : KARNPRYAG
भेंटा वार्ड तक सड़क निर्माण को लेकर यहां की जनता ने तहसील में धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भेंटा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील प्रांगण में बैठे। उनका कहना था कि जब तक थराली अपर बाजार से भेंटा तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि गुहार लगाने के बाद भी विधायक ने कभी सकारात्मक रुख नहीं दिखाया। यदि शीघ्र की उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई, तो अनशन करने को मजबूर होंगे। धरना देने वालों में कौशल्या रावत, खगोती देवी, पार्वती देवी, सुशील रावत, संदीप रावत, सुरेंद्र सिंह, भोली देवी, बालपा देवी, तुलसी देवी, बबीता देवी, दर्वान सिंह, सूरज, कुंवर फस्वार्ण, भरत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed