फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers of Haat will agitate against THDC

टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन करेेंगे हाट के ग्रामीण

Sun, 14 Nov 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Haat will agitate against THDC
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित हाट गांव के ग्रामीणों ने पुनर्वास स्थल पर सड़क, पानी सहित विभिन्न सुविधाएं देने कर मांग उठाई। साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि टीएचडीसी के अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण ग्रामीणों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बीते 22 सितंबर को टीएचडीसी और जिला प्रशासन की ओर से हाट गांव में पुलिस बल की मदद से ग्रामीणों के मकानों का ध्वस्तीकरण किया गया। तब से ग्रामीण विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। रविवार को ग्रामीणों ने बैठक कर टीएचडीसी के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल और दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने कहा कि परियोजना प्रभावितों की एक भी मांग टीएचडीसी की ओर से पूरी नहीं की गई है। उन्होंने क्षेत्र में मठ-मंदिरों के संरक्षण व सौंदर्यीकरण करने, पुनर्वास स्थल धस्वाणा तोक तक सड़क निर्माण करने, ग्रामीणों को चारा-पत्ती का लाभ देने, हाट गांव के बेरोजगारों को परियोजना में स्थायी नियुक्ति देने, हरसारी तोक का पूर्ण पुनर्वास करने, प्रभावित क्षेत्र के तकनीकी प्रशिक्षितों को परियोजना में नौकरी देने, रास्तों का पुनर्निर्माण करने आदि की मांग उठाई। इस मौके पर युवक मंगल दल अध्यक्ष अमित गैरोला, इंद्रप्रकाश पंत, प्रदीप सिंह, तारेंद्र जोशी, विजया देवी, बिंदी देवी, नर्वदा, उमा, सतेश्वरी और धन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed