{"_id":"68c80c5c639714f51308e40e","slug":"villagers-improved-the-footpath-and-built-a-culvert-over-the-stream-gopeshwar-news-c-48-1-sdrn1013-117802-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ग्रामीणों ने पैदल रास्ता सुधारा, गदेरे पर बनाई पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ग्रामीणों ने पैदल रास्ता सुधारा, गदेरे पर बनाई पुलिया
Mon, 15 Sep 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 15 Sep 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
देवाल। बलाण गांव के प्राथमिक व हाईस्कूल जाने का क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग व घटगदेरे पर लकड़ी की अस्थायी पुलिया ग्रामीणों ने श्रमदान कर बना दिया।
बलाण के प्राइमरी और हाईस्कूल में गांव से करीब 68 से अधिक बच्चे पढ़ाई के लिए जाते हैं। स्कूल जाने का रास्ता बीते अगस्त माह में बारिश से क्षतिग्रस्त तो गया था जिसके बाद से यहां स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे थे। बलाण के गाेविंद सिंह ने बताया कि लगातार मूसलाधार बारिश से प्राथमिक विद्यालय व हाईस्कूल जाने वाला पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं घटगदेरे का जल स्तर बढ़ने से लकड़ी की अस्थायी पुलिया बह गई थी। रविवार व सोमवार को ग्रामीण भागीरथी देवी, भारती देवी, राधा देवी, धनुली देवी, पदम राम, सोबन राम, महाबीर सिंह, रणजीत सिंह आदि ग्रामीणों ने श्रमदान कर करीब 25 मीटर लंबे पैदल मार्ग की मरम्मत की और घटगदेरे पर लकड़ी की पुलिया बनाई। ग्रामीणों ने बताया कि घटगदेरे में तीन साल पहले पक्की पैदल पुलिया बह गई थी। तब से ग्रामीण यहां हर साल लकड़ी की अस्थायी पुलिया तैयार करते हैं।