फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers found control over forest fire

जंगल की आग पर ग्रामीणों ने पाया काबू

Thu, 31 Mar 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers found control over forest fire
चमोली के ठेली गांव में धूं-धूकर जलता जंगल। - फोटो : GOPESHWAR
विकासखंड दशोली के ठेली गांव के जंगल में आग लग गई। ठेली के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा जंगल जलने से बच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को ठेली गांव के कोटकट्टा भैकुंड क्षेत्र के जंगल में आग लग गई। जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर युवक मंगल दल और महिला मंगल दल से जुड़े युवा और महिलाएं आग बुझाने जंगल पहुंच गए। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह पर्यावरण के प्रति सजग हैं सीमित संसाधन होने के बावजूद वह आग बुझाने के लिए गए। यदि वन विभाग के कर्मियों के आने का इंतजार किया होता तो वन कर्मियों के आने तक जंगल का बड़ा हिस्सा जल जाता। आग बुझाने के दौरान सोबन सिंह, जसपाल सिंह, मनोज सिंह, महिला मंगलदल अध्यक्ष अध्यक्ष जमुना देवी, कमला देवी, गुड्डी देवी, सुभद्रा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed