फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers' demonstration to open the road

सड़क खोलने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 29 Oct 2021 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers' demonstration to open the road
टटासू-सैंण-रयाल-बांगड़ी सड़क खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : KARNPRYAG
बरसात में मलबा आने से चार महीनों से बंद टटासू-सैंण-रयाल-बांगड़ी मार्ग खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी की अगुवाई में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि 17 जून को बारिश से उनके गांव की सड़क बंद हो गई थी, लेकिन प्रशासन और लोनिवि ने अभी तक मार्ग नहीं खोला, जिससे ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने जल्द सड़क न खोले जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी ने कहा कि सड़क में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क चार माह से बंद है। कहा कि सरकार गड्ढे मुक्त सड़कों की बात कर आपदा में क्षतिग्रस्त मार्गों को खोलने के दावे कर रही है, लेकिन चार माह से बंद टटासू-सैण-रयाल-बांगड़ी मार्ग को नहीं खोल पाई है। ऐसे में लोग पैदल चल रहे और रास्ते में जंगली जानवरों का डर बना रहता है। यदि लोनिवि ने शीघ्र मार्ग नहीं खोला तो मजबूर होकर आमरण करेंगे। प्रेम सिंह, भवानी, सुभाष, प्रदीप, मीरा देवी, मुन्नी देवी, रमा देवी, रेखा देवी, उमेश, रोहित, राजेश्वरी, दिनेश ने कहा कि उनको आवश्यक खाद्य सामग्री लेकर कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। 12 गांवों की जनता यातायात सुविधा से वंचित है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एई रशीद खान ने कहा कि जेसीबी से मलबा हटाकर जल्द मार्ग खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक माह बाद भी नहीं बना पोखरी-कर्णप्रयाग सड़क का पुश्ता
पोखरी। एक माह पहले बारिश से टूटा पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग का पुश्ता अभी तक नहीं बनाया जा सका है। पुश्ता टूटने से सड़क संकरी हो गई, जिससे यहां बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। व्यापारियों को सामान पहुंचाने में काफी मुश्किल उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय बाद सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल खुली, लेकिन सड़क टूटने से पोखरी, हापला, त्रिशूला और खदेड़ पट्टी के राशन विक्रेता राशन नहीं पहुंचा पा रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, मयंक पंत, भाजपा नेता आनंद सिंह राणा, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चोधरी, रमेश चौधरी आदि ने लोनिवि से यहां जल्द पुश्ता बनाने की मांग की। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा का कहना है कि पुश्ते निर्माण का आगणन तैयार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed