{"_id":"64fc55b459115b25e5014c16","slug":"villagers-are-unable-to-deliver-vegetables-to-the-market-due-to-roads-being-closed-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2095-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़कें बंद होने से ग्रामीण सब्जियां नहीं पहुंचा पा रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़कें बंद होने से ग्रामीण सब्जियां नहीं पहुंचा पा रहे बाजार
Sat, 09 Sep 2023 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 09 Sep 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो
चमोली जिले में 21 सड़कें बंद, लोग पीठ पर लादकर ले जा रहे सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पीपलकोटी/नंदानगर। चमोली जनपद में भूस्खलन के कारण अभी तक 21 सड़कें बंद पड़ी हैं जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई सड़कें जुलाई माह से जबकि दशोली ब्लॉक की अधिकांश सड़कें 13 अगस्त की रात को हुई अतिवृष्टि से बंद पड़ी हैं। सड़कें टूटी होने से गांवों में उत्पादित सब्जियों को भी ग्रामीण बाजार में नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीणों को जरूरी सामग्री को पीठ पर लादकर गांवों तक पहुंचा रहे हैं।
नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल, डुंग्री-बिजराकोट, गडोरा-अमरपुर-कम्यार, लंगसी-गुलाबकोटी, डुंग्री-रतगांव, पोखरी-हरिशंकर सहित 21 सड़कें भूस्खलन से बंद पड़ी हैं। गडोरा के अयोध्या प्रसाद हटवाल ने कहा कि गडोरा-कम्यार सड़क 13 अगस्त से बंद है। तब से किरुली और कम्यार गांव के ग्रामीण करीब सात किलोमीटर पैदल आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। वहीं ठेली गांव के सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सब्जी की अच्छी पैदावार हुई है लेकिन कुहेड़ सड़क बंद होने से सब्जियों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि सड़कों को खोलने का काम जारी है। मौसम सामान्य होने पर सभी सड़कों को खोल दिया जाएगा।