फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   villager angry.

एसडीएम कार्यालय में बरसे ग्रामीण

Thu, 09 Jun 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग Updated Thu, 09 Jun 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन

पांच माह से गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगाए गए टैंकरों से भी विगत पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं की गई। उन्होंने पेयजल आपूर्ति बहाल करने को लेकर एसडीएम, जल संस्थान और जल निगम के ईई को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक के मल्ली गैरोली के ग्रामीणों तहसील प्रांगण में नारेबाजी कर पेयजल आपूर्ति की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पूर्व में जल निगम से गांव में पेयजल आपूर्ति करने के लिए जखेड़गांव के स्रोत से पेयजल लाइन के निर्माण की मांग की थी, लेकिन जल निगम के अधिकारियों ने दो वर्षों से इस दिशा में कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने एसडीएम से पनियार ग्वाड़ गदेरे और जखेड़ गांव के स्रोत से गांव के लिए पेयजल लाइन निर्माण और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों के माध्यम से प्रत्येक दिन पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर विजय गैरोला, ममता देवी, गुड्डी देवी, विमला देवी, सरोजनी देवी, देवेश्वरी देवी, संगीता देवी, विजया देवी आदि मौजूद थे। एसडीएम विवेक प्रकाश ने जल संस्थान के अधिकारियों को मल्ली गैरोली गांव में प्रत्येक दिन टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करने और पेयजल लाइन को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। जल संस्थान के ईई एनएस पयाल ने ग्रामीणों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रत्येक दिन टैंकरों  के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने तीन माह पहले जखेड़ गदेरा स्रोत से मल्ली गैरोली के लिए लगभग 1 करोड़ 25 लाख का ईस्टीमेट बनाकर जिला योजना में भेजा था। और स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed