फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village heads lock in block headquarters

ग्राम प्रधानों ने की ब्लॉक मुख्यालय में की तालाबंदी

Fri, 26 Jun 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Village heads lock in block headquarters
फोटो
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने की ब्लॉक मुख्यालय में की तालाबंदी
मनरेगा में टेंडर प्रक्रिया के विरोध में दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। पोखरी ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने मनरेगा कार्यों में टेंडर प्रक्रिया का विरोध करते हुए ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूर्व की भांति व्यवस्था करने की मांग की।

ग्राम प्रधानों ने कहा कि शासन की ओर से मनरेगा कार्यों के लिए सीमेंट, सरिया आदि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जिले में कुछ गांव सड़क से नजदीक हैं तो कुछ काफी दूर हैं। ऐसे में समय पर सामग्री उपलब्ध हो पाने में दिक्कत होगी साथ ही गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रक्रिया से ग्राम प्रधान परेशान हो जाएंगे। तालाबंदी करने वालों में कांडई के प्रधान महावीर रावत, रौता के प्रधान वीरेंद्र राणा, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी, पोगठा की प्रधान पुष्पा देवी पैणी के प्रधान भूपेंद्र कंडारी, शरणाचाई की प्रधान अंशु देवी, रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्तवाल, जौरासी के प्रधान विनोद लाल, वल्ली के प्रधान विजय सिंह और थालाबैंड की प्रधान सुलोचना देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed