फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Viewers were emotional after seeing Hanuman and Shriram staged

हनुमान और श्रीराम का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Wed, 31 Mar 2021 09:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Viewers were emotional after seeing Hanuman and Shriram staged
कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव मे आयोजित रामलीला मंचन मे हनुमान दर्शन का अभिनय करते कलाकार। - फोटो : KARNPRYAG
डिम्मर गांव में आयोजित रामलीला मंचन के सातवें दिन हनुमान और श्रीराम मिलन का मंचन किया गया, जिसे देख दर्शक भावुक हो गए। इस दौरान पवन पुत्र हनुमान की भव्य झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन

सीता माता की खोज में राम और लक्ष्मण रिष्यमूक पर्वत पर पहुंचते हैं। हनुमान वेश बदलकर दोनों सुकुमारों से वहां आने का कारण पूछते हैं। श्री राम उनको अपना परिचय देकर सीता हरण का पूरा वृत्तांत बताते हैं। हनुमान अपने आराध्य को समीप पाकर भाव-विभोर होकर रघुवर दर्शन पाए हूं में... भजन गाकर श्री राम की आराधना करते हैं। हनुमान राम और लक्ष्मण को लेकर महाराजा सुग्रीव के पास जाते हैं और सुग्रीव राम से बाली की ओर से उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में बताते हैं साथ ही माता सीता की खोज का वचन देते हैं। राम के कहने पर सुग्रीव और बाली में संग्राम होता है और राम बाली का वध कर देते हैं। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रभुकांत डिमरी, महामंत्री रविंद्र खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष मुकेश डिमरी, सोबित डिमरी, उमा प्रसाद डिमरी, प्रणवेंद्र प्रसाद, सुरेश डिमरी और अशोक डिमरी मौजूद थे। संवाद

कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव मे आयोजित रामलीला मंचन मे हनुमान दर्शन की झांकी निकालते श्रद्धालु।

कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव मे आयोजित रामलीला मंचन मे हनुमान दर्शन की झांकी निकालते श्रद्धालु।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed