{"_id":"58a72d254f1c1bda4ed83e69","slug":"verma-multan-including-singapore-s-prisons-are-bhim","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्मा, सिंगापुर सहित मुल्तान की जेलों में रहे भीमसिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्मा, सिंगापुर सहित मुल्तान की जेलों में रहे भीमसिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की ओर से आजाद हिंद फौज में भर्ती सिपाहियों को वर्मा और सिंगापुर भेजा गया था। आठ माह तक आजाद हिंद फौज में देश की आजादी के लिए अपनी सेवा देने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीम सिंह बिष्ट को 8 अक्तूबर 1945 को अंग्रेजों ने पकड़ लिया।
छह माह तक उन्हें सिंगापुर के पेनाभ और मलाया तथा मुल्तान (पाकिस्तान) की जेल में यातनाएं झेलनी पड़ीं। भीम सिंह बिष्ट के बड़े बेटे महावीर बताते हैं कि उनके पिता आजादी के आंदोलन के दौरान जेल में यातनाएं झेलने का अक्सर जिक्र किया करते थे।
विज्ञापन
ऋषिकेश-गौचर बस सेवा के थे पहले यात्री
भीम सिंह ऋषिकेश से गौचर तक शुरू हुई बस सेवा के पहले यात्री भी थे। महावीर बिष्ट बताते हैं कि (भीम सिंह बिष्ट के संस्मरणों के अनुसार) 5 अप्रैल 1945 को ऋषिकेश से गौचर तक चली पहली बस के वह पहले यात्री थे। देश आजाद होने के बाद उन्होंने वर्ष 1948 से 1976 तक करीब 28 साल प्रादेशिक रक्षक दल में क्षेत्र संगठनकर्ता के तौर पर सेवाएं दी थीं।
विज्ञापन