फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicles carrying school childrens without security arrangements in Chamoli

चमोली में बिना सुरक्षा इंतजामों के वाहनों में ढो रहे स्कूली बच्चे

Tue, 06 Aug 2019 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Vehicles carrying school childrens without security arrangements in Chamoli
जिले के स्कूलों में बच्चों को वाहनों में बिना सुरक्षा इंतजाम के ढोया जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को स्कूल तक ले जाने और लाने के लिए सुरक्षित वाहनों की व्यवस्था नहीं है। हाल में ही घाट-भेंटी सड़क पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही मैक्स खाई में गिर गई थी, जिसमें छह बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए थे। गनीमत यह रही कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन खाई में एक पेड़ पर अटक गया था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकांश बच्चे पठन-पाठन के लिए शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में आ रहे हैं। पोखरी, घाट, दशेाली, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़, थराली, देवाल क्षेत्रों में छोटे वाहनों से बच्चों को शहरी क्षेत्र के प्राइवेट विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए लाया जा रहा है, लेकिन सड़कों की बदहाली और वाहनों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिले की कई ग्रामीण सड़कें अभी तक आरटीओ पास नहीं हैं। जबकि कई सड़कें डामरीकरण न होने के कारण बदहाल पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

उक्रांद के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता सतीश सेमवाल का कहना है कि परिवहन विभाग की ओर से बच्चों को ले जा रहे वाहनों की नियमित चेकिंग की जानी चाहिए। वाहनों में फर्स्ट एड की सुविधा तक नहीं है। इधर, एआरटीओ एलविन रॉक्सी का कहना है कि छात्रों को लाने-ले जाने में लगे वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है। बिना परमिट के मिले 11 वाहनों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed