फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Vehicle damaged due to rock break Deval-Kheta Manmati road closed again

सूयालकोट के पास चटटान टूटने से एक वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 29 Oct 2022 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vehicle damaged due to rock break Deval-Kheta Manmati road closed again
सूयालकोट में देवाल-खेता मानमती सड़क पर मलबा से एक वाहन दब गया। वाहन स्वामी ने भागकर अपनी जान बचाई। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र के 12 गांव का दो दिन से संपर्क कटा हुआ है। यहां कई वाहन भी फंसे हैं। सूयालकोट घाटी के 12 से अधिक गांव की सड़क बृहस्पतिवार की शाम से बंद है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को जेसीबी मशीन से मलबा साफ किया गया। सड़क खुलने के बाद जैसे ही मोपाटा गांव के प्रताप सिंह अपनी कार से देवाल से घर जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक बोल्डर गाड़ी के उपर आ गिरा। प्रताप सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ सेकंड बाद ही वाहन बोल्डर और मलबे से दब गया।
विज्ञापन

सड़क पर 30 वाहन फंसे हैं। पीएमजीएसवाई के जेई नवीन जोशी ने बताया कि यहां पर दो दिन से लगातार चट्टान से पत्थर गिर रहे हैं। कहा कि शुक्रवार की शाम सड़क खोल दी गई थी लेकिन 30 मिनट के अंदर सड़क फिर बंद हो गई। कहा कि हालात सामान्य होने के बाद मलबा हटाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed