{"_id":"6722350c42dd4ebb6f0f6c18","slug":"valley-of-flowers-will-be-closed-for-tourists-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108909-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valley of Flowers: पर्यटकों के लिए कल बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, इस साल 19 हजार से ज्यादा ने किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valley of Flowers: पर्यटकों के लिए कल बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, इस साल 19 हजार से ज्यादा ने किया दीदार
Wed, 30 Oct 2024 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 30 Oct 2024 08:21 PM IST
सार
फूलों की घाटी हर साल एक जून को खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : Facebook/ Uttarakhand Tourism
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहर फूलों की घाटी बृहस्पतिवार (31 अक्तूबर) को शीतकाल के लिए बंद कर दी जाएगी। पार्क प्रशासन ने घाटी बंद करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी हर साल एक जून को खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस साल अभी तक घाटी में 19,436 पर्यटक पहुंचे जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Diwali: धामों में दीपोत्सव की तैयारी....फूलों से सजाया गया बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
इससे पार्क प्रशासन को 39 लाख 39 हजार 250 रुपये की आय प्राप्त हुई है। फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल घाटी में पर्यटक अच्छी तादात में पहुंचे हैं। इससे विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। विभाग की टीम समय-समय पर घाटी का निरीक्षण करने के लिए जाती रहेगी।