फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Valley of Flowers opened for tourists

पर्यटकों के लिए खोली गई फूलों की घाटी

Wed, 01 Jun 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Valley of Flowers opened for tourists
विश्व धरोहर फूलों की घाटी को बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ नंद बल्लभ शर्मा ने घांघरिया चौकी से हरी झंडी दिखाकर घाटी के लिए पर्यटकों का पहला दल रवाना किया। पहले दिन घाटी में 75 पर्यटक पहुंचे। इनमें से कई पर्यटक घाटी खुलने का चार दिन से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रकृति प्रेमियों के लिए बुधवार से फूलों की घाटी को खोल दिया गया है। बुधवार को सुबह सात बजे पर्यटकों का पहला दल रवाना किया गया। घाटी में अभी प्रिमूला, पोटेटिला, वाइल्ड रोज, कोवरा लिलि सहित करीब 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। जुलाई और अगस्त महीने में घाटी अपने पूरे यौवन पर रहती है। घाटी में आने के लिए यह समय सबसे मुफीद माना जाता है। इस समय यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। 87.5 वर्ग किमी में फैली यह घाटी जैव विविधता से भरी है। यहां प्राकृतिक तौर पर खिलने वाले फूलों के अलावा प्राकृतिक स्लोप भी पर्यटकों को रोमांचित करते हैं। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि पहले दिन घाटी में जाने वाले 75 पर्यटकों में 12 स्पेन की महिला पर्यटक भी शामिल हैं। वहीं घाटी पहुंचे भोपाल मध्य प्रदेश के संजीव कुमार और पलिया उत्तर प्रदेश के ललित नारायण का कहना है कि वे चार दिन से घांघरिया में रुककर घाटी खुलने का इंतजार कर रहे थे। पर्यटकों के साथ गाइड के रूप में अनूप कुमार गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed