{"_id":"5e35ad2c8ebc3e4ae765c0cf","slug":"uttarakhand-team-selected-for-national-winter-games-gopeshwar-news-drn3346920186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल विंटर गेम्स के लिए उत्तराखंड की टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल विंटर गेम्स के लिए उत्तराखंड की टीम चयनित
विज्ञापन
औली में आठ फरवरी से होने वाले नेशनल विंटर गेम्स के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन कर लिया गया है। सीनियर, जूनियर और सब जूनियर स्कीइंग तीनों वर्गों की टीमों में 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
हिमक्रीड़ा केंद्र औली की नंदादेवी स्की स्लोप पर दो दिवसीय स्की ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया। नेशनल विंटर गेम्स के लिए स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग स्पर्धा की अल्पाइन स्लालम/स्नो बोर्डिंग रेस का ट्रायल उत्तराखंड की तकनीकी चयन समिति की देखरेख में हुआ, जिसके बाद समिति ने टीम का चयन किया। सभी वर्गों के लिए 70 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 40 का चयन किया गया।
स्नो बोर्डिंग की स्लालम स्पर्धा के लिए मयंक डिमरी, दिनेश भट्ट, जयदीप भट्ट, कुलदीप रावत ने उत्तराखंड की टीम से क्वालीफाई किया। महिला वर्ग में छह जूनियर और पांच सीनियर वर्ग के लिए चुने गए, जिसमें रसेल कानीवाल, मेनका गुंज्याल, अनीता भुजवांण, अमिशा चौहान, संगीता भट्ट जबकि सीनियर टीम में महक, प्रियांशी भट्ट, भारती भुजवाण, मानसी फरस्वाण चुने गए। हिमाचल सेमवाल, सौरभ कवाण, प्रदीप डिमरी, रविंदर कंडारी, दिनेश भट्ट, अक्षय कवांण सीनियर पुरुष टीम के लिए चुने गए। वहीं जूनियर टीम के लिए अनुज भुजवाण, विक्रम पंवार, रजनीश भुजवाण, अंकित, निखिल कवांण, आयुष भट्ट, विशाल, मयंक भंडारी और रोहित नेगी को जगह मिली है। सब जूनियर वर्ग के स्कीइंग रेस के लिए प्रियांशु, अमन कवांण, गौरव रावत, अक्षत डिमरी, हिमांशु कवांण समेत कई अन्य खिलाड़ी भी चुने गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल की रसेल भी उत्तराखंड से खेलेंगी
इस बार हिमाचल प्रदेश की बेस्ट महिला स्कीयर रसेल कानिवाल भी उत्तराखंड की टीम से खेलेंगी। महिला वर्ग के ट्रायल में उसने उत्तराखंड से मात्र 58 सेकेंड का समय लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नेशनल विंटर गेम्स के लिए उत्तराखंड की स्कीइंग टीम के लिए क्वालीफाई किया। उत्तराखंड स्कीइंग टीम के कोच अजय भट्ट ने बताया कि इस ट्रायल में चुने गए सभी उत्तराखंड के स्कीयर्स को औली में ही आईटीबीपी की स्कीइंग टीम के साथ नेशनल विंटर गेम्स के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।