फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand, Army, Himachal and Jammu and Kashmir got gold

उत्तराखंड, सेना, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को मिला गोल्ड

Mon, 07 Feb 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand, Army, Himachal and Jammu and Kashmir got gold
हिमाचल प्रदेश की पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR
औली में सोमवार से शुरू हुए राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में खिलाड़ियों ने औली स्लोप पर खूब दमखम दिखाया। पहले दिन उत्तराखंड, सेना, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर ने गोल्ड मेडल जीते। पहले दिन पुरुष और महिला वर्ग की चार प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, दिल्ली और बिहार के खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर अल्पाइन स्कीइंग के तहत जायंट सलालम प्रतियोगिता हुई। जायंट सलालम रेस के पुरुष वर्ग में कुल 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सेना ने तीनों पदक अपने नाम किए। सेना के स्कीयर देवेंद्र गुरुंग ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि आसिफ इजाज ने सिल्वर और सुनील कुमार ने कांस्य पदक जीता। सेना के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर सेना के चीफ कोच सूबेदार नदीम इकबाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दूसरी प्रतियोगिता अल्पाइन स्कीइंग महिला वर्ग की जायंट सलालम में हिमाचल की टीम का दबदबा रहा। इसमें तीनों मेडल हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते। इसमें हिमाचल की अंतरराष्ट्रीय स्कीयर आंचल ठाकुर ने स्वर्ण, संध्या ठाकुर ने रजत और तनुजा ठाकुर ने कांस्य पदक जीतकर अपने प्रदेश का नाम पदक तालिका में दर्ज किया। अंडर 21 महिला वर्ग की रेस में उत्तराखंड की मानसी फरस्वाण ने स्वर्ण, जम्मू कश्मीर के हाया मुजफ्फर ने रजत और दिल्ली की रिया ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। सोमवार को आखिरी मुकाबला अल्पाइन जायंट सलालम पुरुष अंडर 21 वर्ग का हुआ, जिसमें जम्मू कश्मीर के शोएब राशीद ने गोल्ड, बिहार के सुमिथ महंत ने रजत और हिमाचल प्रदेश के कृति कृष्णा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed