फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Unopposed selection of Deputy Heads for most posts

Chamoli News: ज्यादातर पदों पर उप प्रधानों का निर्विरोध चयन

Wed, 15 Jul 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Unopposed selection of Deputy Heads for most posts
फोटो
विज्ञापन

चमोली जिले में 608 ग्राम पंचायतों में हुए उप ग्राम प्रधान के चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। चमोली जिले में बुधवार को 608 ग्राम पंचायतों में उप ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। ज्यादातर पदों पर उप प्रधान निर्विरोध चुने गए जबकि कुछ पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने की स्थिति में मतदान कराया गया। कई ग्राम पंचायतों से देर शाम तक पूरे परिणाम नहीं आ पाए थे।
विकासखंड नंदानगर में उपप्रधान के 45 पदों पर निर्विरोध और नौ पदों पर चुनाव हुए। वहीं पोखरी विकासखंड में 27 पदों पर निर्विरोध और 46 पदों के लिए मतदान किया गया। दशोली विकासखंड की 67 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान के लिए चुनाव कराए गए। 50 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध और 17 में चुनाव कराया गया। इसके अलावा ज्योतिर्मठ विकासखंड में देर शाम तक कई ग्राम पंचायतों के परिणाम नहीं आ पाए थे। उप प्रधान के चुनाव के लिए बुधवार को ही नामांकन पत्र जमा करने से लेकर मतदान और मतगणना तक की सारी प्रक्रिया संपन्न की गई। संवाद
विज्ञापन

कुलिंग में नहीं हुए चुनाव
कर्णप्रयाग/आदिबदरी/नारायणबगड़/देवाल। विकास खंड देवाल में हुए पंचायत निर्वाचन उप चुनाव के तहत उप प्रधान पद के चुनाव में 36 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए। जबकि 10 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया के जरिये चुनाव हुआ। वहीं ग्राम पंचायत कुलिंग में ग्राम पंचायत के गठन नहीं होने से वहां चुनाव प्रक्रिया नहीं हुई। एबीडीओ बीएस देव से मिलीं जानकारी के अनुसार देवाल ब्लॉक में 36 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान निर्विरोध चुने गए। जहां 36 ग्राम पंचायतों में सहमति बनी। नारायणबगड़ के 79 ग्राम पंचायतों में से 75 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। आदिबदरी में भी शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुए। नगली में साहिल भंडारी ने मुन्नी देवी को एक वोट से हराकर उप प्रधान का चुनाव जीता। खेत ग्राम सभा में माहेश्वरी देवी और मनोज सिंह के बीच मुकाबला बराबरी पर रहने पर टाॅस में माहेश्वरी देवी को जीत हासिल हुई। कर्णप्रयाग में भी शांतिपूर्ण मतदान हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में आईं मीना देवी निर्विरोध उपप्रधान बनीं
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। न्याय पंचायत मरोड़ा की ग्राम पंचायत नगरासू में हुए उपप्रधान के चुनाव में मीना देवी निर्विरोध चुनी गईं। मीना देवी पिछले वर्ष खराब एंबुलेंस में बच्चे को जन्म देने के कारण चर्चा में आईं थीं। निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने के बाद मीना देवी ने कहा कि यह जीत पूरे गांव की है। वहीं ब्लॉक अगस्त्यमुनि की 158 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों और घोषित परिणामों में महिला प्रत्याशियों का दबदबा बना है। कई स्थानों पर मतगणना कार्य देर शाम तक जारी रहा। अब तक घोषित परिणामों के अनुसार ग्राम पंचायत मचकंडी से दिनेश सिंह निर्विरोध उप प्रधान चुने गए। वहीं कणसिली ग्राम पंचायत से प्रीति देवी और चमस्वाड़ा ग्राम पंचायत से दीपा देवी निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुई हैं। मतगणना केंद्रों पर विभिन्न ग्राम पंचायतों की मतपेटियां लगातार पहुंच रही हैं और चरणबद्ध तरीके से मतों की गिनती की जा रही है। शुरुआती नतीजों में महिला प्रत्याशियों काे जीत मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed