फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Unknown case in case of operator's death

परिचालक की मौत के मामले में अज्ञात पर मुकदमा

Wed, 22 Jul 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Unknown case in case of operator's death
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के स्वांरी गांव निवासी तनुज सिंह ने अपने भाई (परिचालक) की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 302 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक मई को जवाड़ी बाईपास पर अलकनंदा नदी किनारे पुलिस को एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त अनूप सिंह पुत्र स्व. वीर सिंह के रूप में हुई थी। मृतक के भाई तनुज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके भाई अनूप सिंह हत्या की गई है। तनुज ने कहा कि मेरा भाई ट्रक पर परिचालक का काम करता था, लेकिन ट्रक स्वामी व अन्य सहयोगियों की ओर से उसके लापता होने और किन परिस्थितियों में मौत हुई उसके बारे में उसे व परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। इधर, कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही ट्रक स्वामी व अन्य लोगों से पूछताछ के लिए टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन

दहेज हत्या के मामले में अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
गोपेश्वर। करीब नौ महीने पहले दर्ज दहेज हत्या के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
युवती के पिता मोहनानंद जोशी ने बताया कि उनकी बेटी तमन्ना का शव 17 अक्तूबर 2019 को उसके ससुराल ग्राम कल्याणी में पंखे से लटका मिला था। उन्होंने बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि आरोपी रसूखदार परिवार से है और उन पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। बेटी की शादी के एक साल बाद ही यह घटना हो गई थी। उनका आरोप है कि जिस पंखे से शव लटका मिला वह काफी नीचे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed