फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Union Power Secretary inspected NTPC

केंद्रीय विद्युत सचिव ने किया एनटीपीसी का निरीक्षण

Fri, 11 Feb 2022 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Union Power Secretary inspected NTPC
केंद्रीय विद्युत सचिव आलोक कुमार ने किया एनटीपीसी तपोवन का निरीक्षण। - फोटो : GOPESHWAR
केंद्रीय विद्युत सचिव आलोक कुमार ने एनटीपीसी तपोवन का निरीक्षण किया। उन्होंने तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का दौरा कर परियोजना के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय विद्युत सचिव आलोक कुमार तपोवन पहुंचे और परियोजना का निरीक्षण करते हुए टीबीएम और बैराज साइट का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने पिछले साल रैणी आपदा में मारे गए श्रमिकों की याद में बनाए स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही दिवंगत श्रमिकों की स्मृति में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि परियोजना का काम जल्द से जल्द पूरा हो ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई, एनटीपीसी के निदेशक (परियोजना) उज्जवल कांति भट्टाचार्य, टीएचडीसी के निदेशक (वित्त) जे बेहरा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (हाइड्रो) विनय कुमार, परियोजना प्रमुख आरपी अहिरवार, महाप्रबंधक (परियोजना) मुकेश कुमार अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed