फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ukrand protests against the supply of contaminated drinking water

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के दफ्तर पर दिया धरना

Wed, 29 Jul 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ukrand protests against the supply of contaminated drinking water
गोपेश्वर। नगर में हो रही दूषित पेयजल सप्लाई से आक्रोशित उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संस्थान के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शुद्ध पानी की सप्लाई नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। दल के जिला प्रभारी सत्य प्रकाश सती ने कहा कि जल संस्थान की लापरवाही के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे जल जनित रोग हो रहे हैं। कई बार संस्थान के अधिकारियों से पानी के टैंकों की साफ-सफाई और दवाई के छिड़काव की मांग उठाई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष चंद्रकला भट्ट, जिला संरक्षक अब्बल सिंह भंडारी, वीरेंद्र असवाल, विक्रम सिंह, योगेंद्र सिंह बर्तवाल, चरण सिंह बिष्ट और कल्पेश खंडूड़ी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed