{"_id":"652fd22ad4ab70996f0c3094","slug":"ukd-will-soon-expand-the-organization-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2764-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जल्द संगठन का विस्तार करेगी यूकेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जल्द संगठन का विस्तार करेगी यूकेडी
Wed, 18 Oct 2023 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार वार्ता में बोले नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष कठैत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि जनता से जुड़े जमीनी मुद्दों से जनता में फिर से संगठन के प्रति विश्वास जगाएंगे। जिन विषयों से जनता को दीर्घकालिक लाभ होंगे उनके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द संगठन का विस्तार किया जाएगा। ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
गोपेश्वर पहुंचे यूकेडी अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हम मूल निवास, सशक्त भू-कानून, जंगलों पर हकहकूक की लड़ाई को और मुखर होकर लड़ेंगे। कहा कि बिना भू-कानून के पहाड़ पर माफियाओं का राज हो जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि ऐसा कानून बने जिससे जमीन पर मालिकाना हक स्थानीय लोगों का ही रहे। जमीन लीज पर देने से स्थानीय लोगों को लाभ होगा और मालिकाना हक भी बना रहेगा। प्रदेश के संसाधनों पर पहला हक यहां के मूल निवासियों का होना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बच्ची राम उनियाल, विजयंत निजवाला, बृजमोहन सजवाण, अर्जुन नेगी, दीपक फरस्वाण आदि मौजूद रहे।