{"_id":"6aa92d3c20660f8ac80e71d9","slug":"ukd-protests-over-lack-of-facilities-and-doctor-deployment-at-the-hospital-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120898-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अस्पताल में व्यवस्था और डॉक्टरों की तैनाती न होने पर उक्रांद का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अस्पताल में व्यवस्था और डॉक्टरों की तैनाती न होने पर उक्रांद का प्रदर्शन
Tue, 15 Sep 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो
सीएचसी परिसर में शासन-प्रशासन के खिलाफ दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योर्तिमठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योर्तिमठ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से गुस्साए उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। दल के जिलाध्यक्ष यद्धुवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के उच्चीकरण की मांग उठाई। इसके बाद वह धरने पर बैठ गए।
उन्होंने अस्पताल में एक्स-रे तकनीशियन की कमी दूर करने, मरीजों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त बेड उपलब्ध कराने और परिसर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई। इसके अलावा अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, दंत, नेत्र और हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तत्काल नियुक्ति की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की नियमित और सुचारु सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। उक्रांद नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि ज्योर्तिमठ जैसे महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जरूरी जांच सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है। केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण ने स्वास्थ्य सुविधाओं में शीघ्र सुधार करने की बात कही। इस मौके पर पंकज पुरोहित, सुबोध बिष्ट, महावीर सिंह पवार, भरत सिंह कुंवर, किरण डिमरी, मूसली देवी और सौरभ सती आदि मौजूद रहे।
इंसेट
सीएचसी में सुचारु हो अल्ट्रासाउंड की सुविधा
गोपेश्वर। उक्रांद नेता व श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था सुचारु करने की पैरवी की। साथ ही नीती और माणा घाटी में आधुनिक सुविधाओं से लेस अस्पताल की स्थापना करने की मांग उठाई। उन्होंने वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत दोनों घाटियों में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराने की मांग उठाई। संवाद