{"_id":"69299db96d2623f02507baf8","slug":"two-youths-died-in-a-car-bike-collision-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115942-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
Fri, 28 Nov 2025 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
शादी से रामणी गांव लौट रहे थे दोनों, ममेरे-पुफेरे भाई थे
बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर बिरही के पास बृहस्पतिवार रात को बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों नंदानगर रामणी गांव के रहने वाले थे और रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई थे।
नंदानगर के रामणी गांव निवासी राहुल और कुलदीप बृहस्पतिवार को किसी रिश्तेदार की शादी में ईराणी गए थे। वहां से वे रात को बाइक से घर लौट रहे थे कि बिरही के पास अचानक सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार का आगे का हिस्सा डैमेज हो गया है। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया लाए जहां उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमल सिंह (27) पुत्र रणजीत सिंह व राहुल सिंह (28) पुत्र भवान सिंह दोनों निवासी ग्राम रामणी नंदानगर के रूप में हुई है। मृतक युवक ममेरे-फुफेरे भाई थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चमोली कोतवाली प्रभारी अनिरुद्ध व्यास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
राहुल की एक साल पहले ही हुई थी शादी
कमल यात्रा में घोड़े-खच्चर का संचालन करता था
दो युवकों की मौत से पूरे गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। चमोली के पास बिरही में हुए हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में मृत राहुल (28) की पिछले साल ही शादी हुई थी। वहीं कमल केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर संचालन का काम करता था। दोनों युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
रामणी गांव निवासी राहुल की पिछले साल ही शादी हुई थी। वह चार भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था और गांव में ही दुकान चलाता था। राहुल के पिता उद्यान विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वहीं कमल सिंह (27) उर्फ कुलदीप दो भाई और एक बहनों में छोटा था। वह केदारनाथ में यात्रा सीजन के दौरान घोड़े-खच्चर संचालन का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। कमल के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। दोनों युवकों की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार को यशवीर फरस्वाण निवासी लासी चला रहा था। पुलिस ने उसका लाइसेंस व अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। चमोली कोतवाली प्रभारी अनिरुद्ध व्यास ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।