फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   two teacher arrange

माध्यमिक विद्यालय पिंडवाली में दो शिक्षक तैनात

Sun, 08 Feb 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 08 Feb 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिंडवाली और सैकोट गांवों के ग्रामीणों की मांग को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और डीएम अशोक कुमार के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिंडवाली में दो शिक्षकों की तैनाती करा दी।

विज्ञापन


दो सालों से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिंडवाली में 111 छात्रों के पठन-पाठन का जिम्मा एक शिक्षक के भरोसे था। पांच फरवरी को पिंडवाली गांव के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम को विद्यालय में शिक्षकों की कमी का दुखड़ा सुनाया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने जीआईसी नंदासैंण से हिंदी और जीआईसी कांसुवा से सामान्य विषय के शिक्षक को राजकीय माध्यमिक विद्यालय पिंडवाली से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में सेवारत प्रधानाचार्य को भी छात्रों को पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ ने बताया कि सीमित शिक्षकों में ही विद्यालयों को संचालित किया जा रहा है।


आंशिक और तीक्ष्ण क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत के लिए हमें 5 करोड़ 80 लाख का बजट मिला है। समस्त प्रधानाचार्यों से अपने-अपने विद्यालय भवनों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जीआईसी साबरीसैंण के भवन की मरम्मत के लिए 8 लाख रुपये का प्रपोजल तैयार किया गया है। शीघ्र ही विद्यालय की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed