फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two Sikh pilgrims injured after being hit by stones.

Chamoli News: पत्थरों की चपेट में आकर दो सिख श्रद्धालु घायल

Sun, 11 Oct 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Oct 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Two Sikh pilgrims injured after being hit by stones.
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब की यात्रा कर लौट रहे दो सिख श्रद्धालु बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बाइक से लौट रहे श्रद्धालु अचानक पहाड़ी से आए पत्थरों की चपेट में आ गए। हादसे में अमृतसर निवासी अर्जुन सिंह (27) पुत्र कश्मीर सिंह और गुरमीत सिंह (25) पुत्र जगतार सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ज्योतिर्मठ कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि दोनों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed