फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two people sentenced to one year for stealing hotmix machine and tractor

Chamoli News: हॉटमिक्स मशीन व ट्रैक्टर चुराने पर दो लोगों को एक साल की सजा

Wed, 21 Aug 2024 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 21 Aug 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Two people sentenced to one year for stealing hotmix machine and tractor
न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता की अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

पुलिस को 32 टुकड़ों में कबाड़ी की दुकान से मिली थी मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। ट्रैक्टर व हॉटमिक्स मशीन चोरी के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता की अदालत ने दो लोगों को एक साल की सजा सुनाई। साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला पिछले साल मई माह का है। भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी में केयर टेकर राकेश चंद्र ने नंदनगर थाने में तहरीर दी कि उनकी कंपनी केजील इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से थिरपाक-गंडासू में पुल बनाया जा रहा है। कांडई पुल के पास एक माह से खड़ी हॉटमिक्स मशीन और एक ट्रैक्टर 28 मई को चोरी हो गया। पुलिस ने चोरी के मामले में रॉबिन निवासी हरजोली जट, कोतवाली मंगलौर हरिद्वार को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बदरीनाथ रोड से ट्रैक्टर बरामद कर लिया जबकि हॉटमिक्स मशीन को पुलिस ने 32 टुकड़ों में मो. कफिल (निवासी वार्ड नंबर 21, जाफ्तागंज नजीबाबाद बिजनौर) की चमोली कस्बे में स्थित कबाड़ी की दुकान से बरामद किया। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी गुप्ता की अदालत में हुई। अदालत ने चोरी करने व चोरी का सामान अपने पास रखने के आरोप में रॉबिन व मो. कफिल को एक साल की सजा सुनाई और अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed