{"_id":"685d28c7ad4543a882079e7c","slug":"two-people-arrested-with-herbs-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1002-115896-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कीड़ा-जड़ी के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कीड़ा-जड़ी के साथ दो लोग गिरफ्तार
Thu, 26 Jun 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Jun 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
गौचर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित कीड़ा-जड़ी के साथ दो लोगों रणजीत सिंह राणा (47) और सयन सिंह (38) निवासी ग्राम सुभाई जोशीमठ को गिरफ्तार किया। बरामद की गई कीड़ा-जड़ी की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है।
बुधवार देर शाम को गौचर बैरियर पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन से दो लोगों को प्रतिबंधित कीड़ा-जड़ी (यारसांगबू) के साथ गिरफ्तार किया। गौचर चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि आरोपियों के पास से 300 ग्राम कीड़ा-जड़ी प्राप्त हुई। रणजीत सिंह से 200 ग्राम और सयन सिंह से 100 ग्राम कीड़ा-जड़ी मिली। यह मामला प्रतिबंधित वन्य उपज तस्करी के अंतर्गत आता है। संवाद