फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two-day seminar concludes, over 60 research papers presented

Chamoli News: दो दिवसीय सेमीनार का हुआ समापन, 60 से अधिक शोध पत्रों का हुआ वाचन

Sat, 21 Feb 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 21 Feb 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Two-day seminar concludes, over 60 research papers presented
कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित दो दिवसीय सेमीनार शनिवार को संपन्न हो गया है। सेमीनार में देश के विभिन्न क्षेत्रों के 60 शोधार्थियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपने शोध पत्रों का वाचन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डाॅ. शिक्षा सेमवाल ने कहा कि प्राचीन और मध्यकालीन भारत हर दृृष्टि से आत्मनिर्भर था। उन्होंने कहा कि सतत विकास के माध्यम से ही आत्मनिर्भर भारत आगे बढ़ सकता है। प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने कहा कि दो दिवसीय संगोष्ठी के में शोधार्थियों की ओर से उल्लिखित शोध पत्र आत्मनिर्भर भारत के विकास की नींव का पत्थर साबित होगा। डाॅ. मृगांक मलासी ने कहा कि मीडिया के माध्यम से सभी शोध पत्रों को प्रचारित और प्रसारित किया जाएगा। डाॅ. वीआर अंथवाल के संचालन में आयोजित सेमिनार में डाॅ. एमएस कंडारी, डाॅ. आरसी भट्ट, डाॅ. चंद्र मोहन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed