फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Two Army corona positive arrived in Joshimath from Agra in Chamoli district

चमोली जिले में आगरा से जोशीमठ पहुंचे सेना के दो जवान कोरोना पॉजिटिव

Tue, 28 Jul 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two Army corona positive arrived in Joshimath from Agra in Chamoli district
टिहरी जिले में मंगलवार को 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें दिल्ली, मुंबई और ओमान से लोग आए थे जबकि कुछ मजदूर भी शामिल हैं। वहीं चमोली जिले में दो नए मामले सामने आए हैं। आगरा से जोशीमठ पहुंचे सेना के दो जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये जवान कुछ दिन पहले आगरा से ड्यूटी पर जोशीमठ पहुंचे थे और आर्मी अस्पताल जोशीमठ में ही क्वारंटीन थे। मंगलवार को इन दोनों जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

चमोली जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 85 हो गई है, जिसमें से 82 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर संदिग्ध लोगों के सैंपल नियमित रूप से टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को 186 लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए। अभी 282 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

टिहरी जिले में मंगलवार को 13 नए संक्रमित मिलने से अब संख्या बढ़कर 511 तक पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आइसोलेट किया है। चंबा ब्लॉक के सात, भिलंगना, प्रतापनगर के दो-दो और कीर्तिनगर, फकोट के एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमित 39 लोग कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में भर्ती हैं। संक्रमितों में से सात मजदूर बिहार से काम के लिए आए हैं। चार मुंबई, एक दिल्ली और एक व्यक्ति ओमान से जिले में पहुंचा है। अब तक 5713 लोगों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 431 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के मजदूरों की सैंपलिंग पुरोला में कराने का विरोध
पुरोला। मोरी ब्लाक में कंटेनमेंट जोन बनाए गए सतलुज जल विद्युत निगम के परियोजना क्षेत्र से श्रमिकों को सैंपलिंग के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाए जाने का व्यापारियों ने विरोध किया। उन्होंने नगर में संक्रमण का खतरा बताते हुए प्रशासन ने इन लोगों की सैंपलिंग मोरी में ही कराने की मांग की।
नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत 9 कार्मिकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने परियोजना क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में कार्य करने वाले बाहरी राज्यों से आए मजदूरों की सैंपलिंग की जा रही है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को दो बसों में भरकर मजदूरों को सैंपलिंग के लिए सीएचसी लाया गया, जिससे पुरोला नगर में हड़कंप मच गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, मदनलाल अग्रवाल, जयेंद्र रावत, शोभाराम नौडियाल, ओमप्रकाश नौडियाल आदि व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकात की। कहा कि इन मजदूरों को यहां लाने से पुरोला नगर में भी कोरोना संक्रमण का खतरा है। इन मजदूरों की सैंपलिंग की व्यवस्था मोरी में ही करनी चाहिए।

स्वास्थ्य जांचा
गैरसैंण। दूसरी ओर गैरसैंण में डॉ. राजेश गैड़ी की टीम ने रामड़ा तल्ला, मेहलचौरी व मैखोली गांवों में प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांचा। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकास ने बताया कि जिले की सीमा पांडुवाखाल में चिकित्सा, शिक्षा विभाग व प्रशासन के कर्मियों की संयुक्त टीम बाहर से आने वालों का रैपिट टेस्ट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed